Cashkaro क्या है? Cashkaro se Paise Kaise Kamaye कॅशकरो से पैसे कैसे कमाए

5/5 - (3 votes)

Cashkaro se Paise Kaise Kamaye, इस आर्टिकल में हमने कैशकरो से पैसे कैसे कमाए के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में। दोस्तों आजकल लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना बहुत पसंद करते है फिर चाहे ऑनलाइन कपड़े मंगाना, मोबाइल रिचार्ज, हॉटेल बुकिंग करना हो या ऑनलाइन खाना आर्डर करना हो।

अपनी सभी जरूरत के सामान को हम ऑनलाइन मंगाते है लेकिन बदले में आपको कोई फायदा नही मिलता। अगर आपसे यह कहा जाय कि आपको हर ऑनलाइन खरीद पर कैश बैक दिया जाएगा तो शायद आपको विश्वास नही होगा क्योंकि आमतौर पर जब आप किसी ई कॉमर्स वेबसाइट से डायरेक्ट शॉपिंग करते है तो कैश बैक जैसी सुविधाएं नही दी जाती है।

इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे ऍप्लिकेशन के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप ऑनलाइन शॉपिंग के साथ ही साथ कैश बैक जीतकर पैसे भी कमा सकते है। जी हां, हम बात कर रहे है CashKaro App के बारे में आज हम आपको बताएंगे कि Cashkaro se Paise Kaise Kamaye जाते है।

CashKaro App Kya Hai

कैश करो ऐप एक ऍप्लिकेशन है जिसकी मदद से आप इस ऐप में लिस्टेड ई कॉमर्स वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदी, ऑनलाइन रिचार्ज, ऑनलाइन हॉटेल बुकिंग, ऑनलाइन फ्लाइट्स बुकिंग, क्रेडिट कार्ड खरीदना, सेविंग्स एकाउंट खुलवाना, ऑनलाइन मेडिसिन मंगवाना, होस्टिंग, ऑनलाइन ट्यूटोरियल लेना आदि कर सकते है।

और रिवार्ड्स, कूपन या CashBack जीतकर पैसे कमा सकते है। आपको बताना चाहेंगे कि कैशकरो ऐप पर 1500 से भी अधिक ई कॉमर्स वेबसाइट लिस्टेड है जिनमें Amazon, Filpkart, Swiggy, Ajio, Myntra, Udemy, cleartrip, Axis Bank, Goibibo जैसे कई अन्य साइट्स शामिल है।

अगर आप CashKaro App से शॉपिंग करते है तो ये डायरेक्ट आपको उन साइट्स पर पहुंचा देता है जिससे आप शॉपिंग करना चाहता है। इसके बाद शॉपिंग करने पर आपको कैशकरो की तरफ से कुछ डिस्काउंट मिलता है। जो कि आपको कैशबैक के रूप में दिया जाता है। जब आपके कैशकरो एकाउंट में 250 रुपये हो जाते है तो आप इन पैसों की निकासी अपने बैंक एकाउंट में कर सकते है अथवा इसका इस्तेमाल फिर से शॉपिंग करने के लिए कर सकते है।

App NameCashkaro App
Download Size14.38 MB
Download1Cr+
Reviews94T
Reting4.3
Required OSAndroid 5.1 and up
Offered byCashkaro
Released on01-Jun-2018
Version3.9.7

कैशकरो ऐप पर एकाउंट कैसे बनायें

अगर आप CashKaro App से पैसे कमाना चाहते है तो सबसे पहले आपको यहाँ अपना एकाउंट बनाना पड़ता है तभी जाकर आप CashKaro App से पैसे कामना सकते है। कैशकरो ऐप पर एकाउंट बनाने के लिए नीचे दिए गए दिशा निर्देशों का अनुसरण करें :-

  • सबसे पहले CashKaro App को डाउनलोड करके इसे अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर लें।
  • इसके बाद कैशकरो ऐप को ओपन कर लें। इसके होम पेज पर आपको Login Or Sign Up का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।
  • अब अगले पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके वेरीफाई कर लेना होता है।
  • इसके बाद आपको अपना नाम औऱ ईमेल आईडी दर्ज करके Password बना लेना है।
  • अब Continue के बटन को हिट कर लें।
  • इस प्रकार आपका CashKaro App पर एकाउंट बन जाएगा।

इसे भी पढ़े :- Probo App Se Paise Kaise Kamaye

Cashkaro se Paise Kaise Kamaye

जितना आसान कैशकरो एप पर एकाउंट बनाना है उससे भी ज्यादा आसानी से आप CashKaro App से ऑनलाइन मनी अर्निंग कर सकते है। आगे हम आपको उन तरीकों के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप कैशकरो ऐप से पैसे कमा सकते है :-

CashKaro से रेफरल प्रोग्राम के तहत पैसे कमाएँ

इस एप को आप अपने दोस्तों और जानकारों के साथ रेफर करके भी पैसा कमा सकते है। इसके लिए कैशकरो एप के होम पेज पर आपको Refer & Earn का ऑप्शन मिल जाता है जिस पर क्लिक करके आप इस एप के रेफ़रल लिंक को अपनी सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, व्हाट्सऐप्प आदि पर शेयर कर सकते है।

इसके बाद अगर कोई व्यक्ति आपके द्वारा शेयर किए गए लिंक से इस एप को डाउनलोड करके रजिस्टर करता है तो उसकी हर बार की कमाई का 10 प्रतिशत आपको कमीशन के रूप में मिल जाता है। इस प्रकार आप कैशकरो ऐप को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करके अच्छी कमाई कर सकते है।

CashKaro App से ऑनलाइन खरीदी करके पैसे कमाये

कैशकरो एक ऐसा ऍप्लिकेशन है जिसकी मदद से आप ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते है और कैश बैक जीतकर अच्छे पैसे भी कमा सकते है। जैसा कि हमनें आपको बताया, CashKaro App पर बहुत सारे प्रचलित ई कॉमर्स वेबसाइट लिस्टेड है।

आप CashKaro ऐप के माध्यम से इन वेबसाइट पर डायरेक्ट जाकर Online Shopping कर सकते है। जैसे ही आप CashKaro के होम पेज पर जाते है तो आपको सारे लिस्टेड ई कॉमर्स वेबसाइट के नाम के साथ उनके प्रोडक्ट दिखने लग जाएंगे और इसके साथ ही आपको Reward के सामने कितना Cashback मिलेगा इसकी भी जानकारी दिखाई देती है।

अब आपको जिस भी साइट से ऑनलाइन खरीदी करनी है उस पर क्लिक कर लें। जैसे उदाहरण स्वरूप अगर आप Myntra से शॉपिंग करना चाहते है तो Myntra पर क्लिक कर लें। इसके बाद आपको Earn Cashback के बटन पर क्लिक कर लेना है। इस पर क्लिक करते ही आप Myntra के साइट पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे।

इसके बाद जैसे आप Myntra पर शॉपिंग करते है वैसे ही आपको खरीदी करनी है जिसके बाद 48 घण्टों के अंदर आपका कैशबैक अमाउंट आपके CashKaro Wallet में आ जाएंगे। इस प्रकार आप कैशकरो एप के द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग करके भी ज्यादा से ज्यादा कैश बैक जीतकर पैसे कमा सकते है।

यह भी पढ़े :- Loco App Se Paise Kaise Kamaye

CashKaro App से पैसे कैसे निकाले

आप कैशकरो ऐप से जीती गई कैशबैक की राशि को आसानी से निकाल भी सकते है या इसका उपयोग ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी कर सकते है। आपको बता दें कि जब आपके कैशकरो एकाउंट में 250 रुपये हो जाते है तो आप इसकी निकासी कर सकते है। अगर आप कैशकरो ऐप से पैसे निकालना चाहते है तो नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो करें :-

  • सबसे पहले CashKaro App को ओपन कर लें।
  • इसके होम पेज पर आपको राइट साइड में सबसे नीचे की ओर Profile का सेक्शन दिखेगा , जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने कई ऑप्शन आ जाएंगे, जिनमें से आपको My Earning के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Request Payment के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें आपको अपनी बैंक डिटेल्स भर लेनी है और Submit के बटन को हिट कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Get Paid के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • तत्पश्चात वेरिफिकेशन के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको यहां दर्ज करके वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना होता है।
  • इसके एक सप्ताह के अंदर आपके द्वारा जीती गई कैश बैक की राशि आपके खाते में जमा कर दी जाएगी।

CashKaro App के फायदे

  • केशकरो एप पर आपको ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए बैंकिंग, ट्रेवल, फैशन, मोबाइल, ब्यूटी, हेल्थ एंड वेलनेस, एलक्ट्रोनिक्स, फार्मेसी, एजुकेशन, ग्रोसरी, हॉस्टिंग जैसे कई ऑप्शन मिल जाते है, जिनमें से आप अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन खरीदी कर सकते है।
  • यहाँ आपको एक ही छत के नीचे सारी प्रचलित ई कॉमर्स वेबसाइट उपलब्ध मिल जाती है।
  • कैशकरो अप पर आप प्रोडक्ट की खरीदी करके रिवॉर्ड, कूपन और कैशबैक जीत सकते है।
  • जब आपके CashKaro Wallet में 250 रुपये हो जाते है तो आप आसानी से इस राशि को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते है।
  • कैश करो एप इतना ज्यादा प्रचलित है कि अब तक इस वेबसाइट के द्वारा इनके यूजर्स को 100 करोड़ से भी ज्यादा भुगतान किया जा चुका है।
  • यहाँ पर मिलने वाले कूपन, रिवार्ड्स और कैशबैक का इस्तेमाल आप दूसरे प्रोडक्ट की खरीदी के लिए भी कर सकते है।
  • कैशकरो एप एक भरोसेमंद ऍप्लिकेशन है जिसमें भारत के प्रसिद्ध बिजनेसमैन रतन टाटा ने भी इन्वेस्टमेंट किया है।
  • इस एप को आप अपने मित्रों और जानकारों के साथ रेफ़र करके भी कमाई कर सकते है और उनके इनकम का 10 फीसदी कमीशन के रूप में प्राप्त कर सकते है।
  • CashKaro App की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा लीजिये कि प्लेस्टोर से अब तक इस एप को 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है और इस एप को 4.3 की रेटिंग भी प्राप्त है।
  • CashKaro भारत में ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला प्रचलित ऍप्लिकेशन है।

CashKaro App Download कैसे करें

अगर आप कैश करो ऍप्लिकेशन को डाउनलोड करना चाहते है तो सबसे पहले अपने फोन में प्लेस्टोर को ओपन कर लेना है और सर्च बार में जाकर CashKaro App लिखकर सर्च कर लेना है।

इसके बाद इस ऍप्लिकेशन को डाउनलोड करके अपने फ़ोन में इंस्टाल कर लें। अगर आप चाहे तो गूगल पर जाकर CashKaro App लिखकर सर्च कर लें और इस एप्लिकेशन को डायरेक्ट इसकी आधिकारिक वेबसाइट से भी डाऊनलोड कर सकते है।

इसे भी पढ़े :- My11Circle Se Paise Kaise Kamaye

Conclusion

हम उम्मीद करते है की Cashkaro se Paise Kaise Kamaye से जुडी सभी प्रकार की जानकारिया आप तक पहुंचाने में हम कामयाब हुवे होंगे और कैशकरो से पैसे कैसे कमाए की सारी डिटेल्स आपको मिल गयी होगी।

FAQ – Cashkaro se Paise Kaise Kamaye

प्रश्न 1. कैशकरो ऐप कैसे काम करता है ?

उत्तर :- कैशकरो ऍप के साथ 1500 से भी अधिक ई कॉमर्स कॉमर्स कंपनियां लिस्टेड है , इन सभी ब्रांड को प्रोमोट करने के पैसे कैशकरो एप लेता है और बदले में अपने यूजर्स को कैशबैक देता है।

प्रश्न 2. CashKaro App Download कैसे करें ?

उत्तर :- आप इस एप को प्लेस्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते है या फिर इसकी ऑफिशियल वेबसाइट से भी Cashkaro App को डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Comment